Showing posts with label अनमोल वचन. Show all posts
Showing posts with label अनमोल वचन. Show all posts

सफलता और मेहनत पर अनमोल कथन | success quotes in hindi

दोस्तो life मे प्रत्येक व्यक्ति success होना चाहता है और वह चाहता है कि वो हमेशा सफल ही होता रहे जो कि बहुत मुश्किल है । 
हम आज  " सफलता, मेहनत और समय " पर प्रसिद्ध कथन post कर रहे है जो आपको जरूर पंसद आऐगे ।
दोस्तो बिना मेहनत और समय प्रबंधन के सफलता नही मिल सकती  । 


Success, Hard Work, Time Management


Motivational quotes


"इतिहास बताता है कि बड़े- बडे विजेताओ को भी जीत से पहले हताश कर देने वाली बाधाओं का सामना करना पड़ा । उन्हे जीत इसलिए मिली कि वे अपनी असफलताओ से निराश नही हुए ।"
                             बी.सी. फोर्ब्स

Best Hindi quotes


"लक्ष्य ना ओजल होने पाये ।
    कदम मिला के चल ।
सफलता तेरे कदम छुएगी ।
आज नही तो कल ।।"

Hard Work quotes


"जब मै थक जाता और थक कर रूक जाना चाहता था, तो मुझे उत्सुकता होती थी कि मेरा प्रतिद्वंद्वी इस समय क्या कर रहा होगा । जब मै सोच में देखता कि वह अभी भी प्रैक्टिस कर रहा है तो मै ओर मेहनत करता । और जब मै देखता कि वह थककर आराम कर रहा है तो मै और भी कडी मेहनत करने लगता ।"
              डाॅन  ( गैबल ओलंपिक मे कुश्ती मे स्वर्ण पदक विजेता )






"मै आधे दिन काम करना चाहता हूँ । मुझे इसकी कोई परवाह नही कि यह पहले के 12 घण्टे है या बाद के 12 घंटे ।"
                 - कैमंस विल्सन

हमेशा ध्यान रखिये कि आपका सफल होने का संकल्प का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्वपूर्ण है ।"
आप जितनी ज्यादा मेहनत करते है, उतने ही किस्मती बनते जाते है ।
               गैरी प्लेयर
एक आदमी अपने काम मे अपनी शक्ति ( Power ) और योग्यता ( Ability ) का केवल 25 % ही इस्तेमाल करता है। दुनिया उन लोगो का सम्मान करती है जो अपनी 50 %   Ability तक का इस्तेमाल करते है और उन गिने चुने लोगो को सिर आँखो पर बिठाती है, जो अपनी क्षमता का 100 फीसदी इस्तेमाल करते है।
                         एंड्रयू कार्नेगी


"आलोचक वो होता है जो दाम तो हर चीज का जानता है , लेकिन उन चीजो का महत्व नही ।"
                        आस्कर वाइल्ड

Time Management


अपना अमूल्य समय व्यर्थ की बातो मे बर्बाद न करे उससे तो अच्छा है कि 2 घंटे नींद ले लो क्योंकि व्यर्थ की बातो से आपका मन खराब हो जाएगा और दो घंटे नींद लेने से आपका तन तंदुरूस्त हो जाएगा ।
                        स्वामी रामसुखदास

" सुबह बनने के लिए हर शाम को ढ़लना होता है ।
बनने के लिए मोती बर्फ को पिघलना होता है ।
हाथ पर हाथ धर कर ही बैठे मत रहो तुम ।
पाने के लिए मंजिल हर इंसान को चलना होता है ।।"



Friends आपको हमारी यह post कैसी लगी comments करके जरूर बताय और यदि अच्छी लगे तो अपने दोस्तो के साथ जरूर share करे ।

ओशो का अनमोल विचार best hindi story


                         जब कोई तामीर बेतखरीब हो सकती नहीं ।
                खुद मुझे अपने लिए बरबाद होना चाहिए ।।


इस जगत में बिना मिटाए कुछ भी नहीं बनता । जब कोई तामीर बेतखरीब हो सकती नहीं , जब कोई चीज बन ही नहीं सकती बिना मिटाये, बिना विध्वंस के सृजन होता ही नहीं तो खुद मुझे अपने लिए बरबाद होना चाहिए ।मिटना होगा यदि स्वयं को पाना है । जलना होगा तुम्हे अगर ज्योतिर्मय हो जाना है । बीज मिटता है तो वृक्ष होता है , नदी मिटती है तो सागर हो जाती है । जिस घडी तुम मिटने को राजी हो गये , उसी घडी तुम्हारे भीतर परम का आविर्भाव हो जाता है। वह फिर कभी नहीं मिटता ।

तुम तो क्षणभंगुर हो , पानी के बुलबुले हो , बचे भी तो कितनी देर बचोगे ? मौत तो आ ही जाएगी, तो फिर अपने हाथ से छलांग क्यों नहीं लगा लेते । जो स्वयम मर जाता है वाही ध्यान को उपलब्ध होता है । समाधि आत्म मरण है । मरने से कोई शारीरिक मरने की बात नहीं है । शरीर तो बार बार मरा है , और फिर फिर तुम वापिस अगये । इस बार अहंकार को मरने दो कि फिर वापिस आना नहीं होगा । फिर तुम सुगत हो जाओगे, अर्थात जो ठीक ठीक चला जाता गया, फिर वापिस नहीं आता ।
                              ओशो

inspirational story in hindi
motivational story in hindi
ramayan story in hindi


Keywords :- anmol vachan , motivational quotes , motivated , inspiring quotes 

फिर भी.......आप वो करे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के 10 बेहतरीन आचरण सूत्र


Hello friends इस post मे हम हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के दस आचरण सूत्र ( Harvard University's 10 Practices formula )  को पढेगे। 


Harvard university


●   सभी लोग चिंतन करके ही व्यवहार करते है, ऐसा नहीं है | वे जो कुछ करते है वह उचित ही होता है , ऐसा भी नहीं है | ज्यादातर लोग अपना ही विचार करके चलते है, बरतते है|
फिर भी...........उनके प्रति सद्भावना रखे, उनके साथ प्रेम से व्यवहार करें|

●  आप कुछ अच्छा करेंगे , तो लोग कहेंगे की ऐसा करने के पीछे भीतर से आपका हेतु स्वार्थ का है|
फिर भी.........अच्छा करना, भलाई की राह पर चलना चालू रखे|

● .यदि आप अपने कार्य में सफल होंगे तो निकम्मे मित्र आपको मिल जाएंगे |
फिर भी..........उनके प्रभाव में नहीं आकर , सफलता के लिये काम करते रहे |

●  आप आज जो कुछ अच्छा करेंगे , भलाई का काम करेंगे , वह कल भुला दिया जायेगा |
फिर भी..........अच्छा करते रहना , भलाई करते रहना चालू रखे|

● आप प्रमाणिकता से व्यवहार करेंगे , सत्य बातें करेंगे , तो आप आलोचना में फँस जाएँगे , आप विवाद के पात्र बनेगे |
फिर भी..........प्रमाणिकता का त्याग नहीं करना है | सच्चे बने रहे |

● उच्च विचारवान बड़े से बड़े व्यक्ति को भी एक संकुचित विचार वाला तोड़ दे ऐसा हो सकता है |
फिर भी.........उच्च विचार से लगे रहना , दृष्टि विशाल रखना|

● दीन व् भाग्यहीन के प्रति सब कोई दया भाव दिखाते है यह सच है, मगर ऐसे लोग भी धनिक व् भाग्यवान का ही अनुसरण करते है |
फिर भी...........गरीब व् भाग्यहीन के लिये लड़ता रहना |

● जिस ईमारत को बनाने में बरसों लगे हो, वह रात रात में जमींदोज हो जाए, ऐसा हो सकता है |
फिर भी इमारत बनाना चालू रखे |
● लोगो को वास्तव में help की आवश्यकता होती है | आप उनको सहायता करेंगे और वे आपको thanks कहने की बजाय आप पर हमला बोल दें, ऐसा भी हो सकता है |
फिर भी..........लोगो की सहायता करने में कभी पीछे मत हटना |

●  आपके पास जो श्रेष्ठ , वह संसार को देते रहो| बदले शायद लातें मिलेंगी |
फिर भी.........आपके पास जो श्रेष्ठ है, वह संसार को दे ही दें |



आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अपने विचार रखे , यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे |


keywords :- अनमोल वचन , हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ,Harvard University , help ,Harvard University's 10 Practices formula , 10 practices formula , anmol vachan , achche vichar , अच्छे विचार 

10 प्रेरक कथन | 10 Inspirational quotes in hindi

Hello friends आज इस पोस्ट मे समाज और life से related 10 प्रेरक कथन पढेगे।

1. महत्त्व इस बात का नहीं कि और लोग क्या करते है। महत्त्व इस बात का है की हम क्या करते है ।
                                    श्री चन्द्रप्रभु

2. व्यक्ति पर होने वाले संस्कार , उसके आसपास का वातावरण, उसकी दृष्टि के सम्मुख रहने वाले आदर्श आदि सब कुछ समाज का ही ऋण है । उस समाज के हेतु व्यक्ति को अपना जीवन समर्पित करना चाहिए ।
                                   उमांकात केशव आप्टे

3. अपने लिये तो हर कोई मरता है, औरों की भलाई के लिये मरने का सौभाग्य तो विरलों को ही मिलता है ।
                                                श्री चन्द्रप्रभु

4. लोभ में असीम पाप भरा हुआ है । इस नीच लोभ ने किसको अपने वश में नहीं किया है? उससे आविष्ट हो जाने पर श्रेष्ठ राजा भी कौनसा बुरा कर्म नहीं कर सकता ? लोभी प्राणी पिता, माता, भाई, गुरु, एवं अपने बन्धुबांधवो को भी मार डालता है। इस विषय में कुछ भी अन्यथा विचार नहीं किया जा सकता है।                                                  वेदव्यास

5. हमारे जीवन मार्ग में अनेक आकर्षक प्रकाश हमें अपनी राह से खींचने के लिये चमकेंगे, कर्तव्य मार्ग से विचलित करने का प्रयत्न करेंगे, लेकिन हमारा यह कर्तव्य है की अपनी प्रगति की सुई को अपने वास्तविक लक्ष्य के ध्रुव तारे की ओर से कभी टलने न दें ।
                                         स्वेट मार्डेन

6. याद रखो कि न धन का मूल्य है, न नाम का , न विद्या का, केवल चरित्र ही कठिनाई रूपी पत्थर की दीवारों में छेद कर सकता है 
                                      स्वामी विवेकानन्द

7. अपने आपको जैसा आप बनाना चाहते है, उसी का मानसिक चित्र अपने सामने बनाकर रखिए, न की अपने सम्बन्ध में अपने डरो और शंकाओ का चित्र। जो चित्र अपने सामने आप निरंतर रखेंगे वही विचारों के सहारे निर्मित हो जाएगा, आप वैसे ही हो जांएगे।
                                       जानकीशरण शर्मा

 8. मनुष्य बड़ा होता है बड़ो की सेवा करने से बड़ो की आज्ञा पालन करने से ।
चरणों में तथा हाथों में विशेष शक्ति होती है; क्योकि उनमे रोम नहीं होते है । रोम होने से शक्ति कीलित हो जाती है । रोम न होने से शक्ति सीधे आती है ।इसलिए बड़ो के चरण स्पर्श करने चाहिए ।
                                  स्वामी रामसुखदासजी

 9. अपने को साधारण और दुसरे को विशेष समझने वाला सज्जन होता है ।
अपने को विशेष और दुसरे को साधारण , छोटा मानने वाला दुर्जन होता है ।
                                 स्वामी रामसुखदासजी

10. असंयम का एक क्षण – अपने आपको वश में न रख पाने का एक पल कई बार जीवन भर के स्नेह को कटुता में परिवर्तित कर देता है और उससे कई परिवार बंटकर बिखर जाते है ।
                                          स्वेट मार्डन

11. बचने का कोई रस्तान्न खुला हो तो मनुष्य डटकर संघर्ष करता है और उसके संकल्प में अटूट दृढ़ता आ जाती है । वह घोर कठिनाई व असहय कष्ट को भी सहन करता है।
                                                 
12 हमारी गलतिया हमे दिखने लगे, ऐसा प्रयास निरंतर जारी रखे ।

13 लक्ष्मी को माँ मानकर सत्कर्म में लगाएगे तो वह प्रसन्न होगी । यदि उपभोग की इच्छा से उसका दुरूपयोग करोगे तो वह लात मारेगी ।


Keywords :-  inspired , 10 inspirational quotes in hindi , 10 motivational quotes in hindi , inspired quotes , inspirational quotes ,quotes on hindi , social , laxmi ,अनमोल वचन , प्रेरक कथन , सुविचार ।
  

15 अनमोल वचन | 15 quotes to success in your life in hindi

Hello friends

      All friends wants to success in own life . But some people got succeed and some people fail .
आज इस post  मे कुछ ऐसे quotes है जिससे हमारे अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है ।



15 Quotes to inspire success in life


1. "सफलता अन्त नही है; असफलता घातक नही है ; काम को जारी रखने की हिम्मत मान्य रखती है"
                       Winston S. Churchill

2. " हकीकत मे विफल होना , सपनो मे सफल होने से अच्छा है "
                    Herman melville

anmol vachan


3. " सफलता और असफलता का way लगभग एक ही है "
                  Colin davis

4. " अवसर बनते नही है । तुम्हे उसे बनाना पड़ता है"
                 Chris grosser

5. " अच्छे को बेहतर के लिए त्यागने मे हिचकिचाना नही चाहिए "
                John rockefeller

6. " मै तब अपने आपको ज्यादा खुशकिस्मत महसूस करता हूँ जब मुझे कठिन काम करने को मिलता है ।"
                 Thomas jefferson

अनमोल वचन


7. " दुनिया मे आपको दो तरह के लोग मिलेगे जो ककहेंगे की आप दुनिया मे बदलाव नही ला सकते । पहले वो जो बदलाव से डरते है और दुसरे वो जिनको डर है कि कही आप success न हो जाओ ।"
                  Ray gofort

8. " कामयाब वो काम करते है जिसे करने से नाकामयाब लोग डरते है । कभी ऐसी इच्छा प्रकट मत करो कि यह आसान होता बल्कि ऐसी इच्छा प्रकट करो कि यह बेहतर होता "
             Jim rohn

9. " पैसे के पीछे भागना छोडो और जुनून के पीछे भागो।"
                     Tony hsieh

10. " सफलता  एक असफलता से दुसरी असफलता तक चलना है बिना अपना आत्मविश्वास खोए ।"
                   Winston Churchill

11. " एक successful योद्धा औसत आदमी होता है , लेकिन लेजर की तरह सटीक ध्यान वाला ।"
                    Bruce Lee

12. " कुछ लोग सफलता के सपने देखते है , जबकि दूसरे लोग उठ कर काम करते है ।"


13. " यदि आप वास्तव मे कुछ करना चाहते है, तो एक रास्ता निकल आएगा । यदि आप कुछ करना नही चाहते तो आपको एक बहाना मिल जाएगा ।"
                      Jim rohn

success quotes in hindi


14. " शब्दकोश हि एक ऐसी जगह है जिसमे सफलता (success) , काम (work) से पहले आती है ।"


15. " सफल लोगो की जीवनी पढने की बजाय असफल लोगो की जीवनी पढो जिससे असफलता के कारण जान सकते है ।"

read
 अवसर पर कथन 
शिक्षा पर कथन
महापुरुषों के कथन


दोस्तो आपको हमारा 15 अनमोल वचन / 15 success quotes in hindi कैसे लगे कमेंट करके जरूर बताय । यदि आपको हमारा यह लेख पंसद आए तो दोस्तो के साथ जरूर share करे ।


Keywords :-  15 success quotes , success quotes in hindi , 15 quotes to inspire success  in your life, life quotes in hindi , 15 अनमोल वचन , 15 प्रेरक कथन