Showing posts with label Informational. Show all posts
Showing posts with label Informational. Show all posts

What is S-400 missile system ? S-400 मिसाइल्स क्या है और भारत को इसकी जरूरत क्यों है?


 S-400 missile system क्या है? इसकी क्षमता और कीमत कितनी है? भारत को इसकी जरुरत क्यों है? सभी जानकारी हिंदी में



S-400 Triump missile Defense system russian company के द्वारा बनाया गया ताकतवर defense सिस्टम है, इसकी कार्यक्षमता का लोहा NATO और United State भी मानते है.
5 October 2018 को भारत और रूस के बिच इस मिसाइल डिफेन्स सिस्टम को लेकर डील हुई है जिससे भारत की वायुसेना को और ताकत मिलेगी.
s-400 missile system



दोस्तों Indian Air-force Chief कई बार कह चुके है की हमारे पास एयरक्राफ्ट की कमी है और यदि दो मोर्चो ( पाकिस्तान व चीन) पर एक साथ युद्ध लड़ना पड़ा तो हमारे लिए मुश्किल हो सकती है. इसलिए भारत को एक ऐसे सिस्टम की आवश्यकता थी जो इस कमी को पूरी कर सके.

आज इस पोस्ट हम हम जानेगे की S-400 मिसाइल डिफेन्स सिस्टम क्या है? , S-400 की खासियत क्या है?, भारत को इसकी आवश्यकता क्यों है? इस डिफेन्स सिस्टम की क्षमता और कीमत कितनी  है? आदि points को हम इस post में clear करेंगे ....

S-400 Missile Defense System क्या है?

   S-400 को russia कि Almaz Antey नामक कंपनी ने बनाया है. इस को NATO ने SA-21 Growler नाम दिया है. यह Modern Long Range Surface To Air Missile System है.
S-300 को upgrade करकें S-400 को बनाया गया है. इसका रूस ने पहली बार उपयोग 2007 में किया था. यह system दुश्मन की मिसाइल को हवा में ही मिटाने की क्षमता रखता है.

S-400 क्या कर सकता है?

   S-400 मिसाइल डिफेन्स सिस्टम aircraft, ballistic और cruise मिसाइल्स को आसानी से Target कर सकता है.
यह डिफेन्स सिस्टम 400km की रेंज में आने वाले टारगेट को हवा में खत्म क्र सकती है.

S-400 की क्षमता कितनी है?
  यह एक ताकतवर मिसाइल डिफेन्स सिस्टम है. इसकी ताकत के आगे कई मिसाइल्स पानी भरती है.

  1. यह ताकतवर रक्षा कवच देता है. 
  2. s-400, 400km की range में आने वाले टारगेट को 17 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की speed से हिट कर उसे राख बना सकता है.
  3. यह एक साथ 36 परमाणु missiles को खत्म कर सकता है.
  4. यहं अमेरिका के ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को भी गिरा सकता है.
  5. यह system बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल को नष्ट कर सकता है.
  6. S-400 5 से 10 मिनट में वापिस install होकर ready हो जाता है.
  7. s-४०० का आवागमन भी आसानी से किया जा सकता है.

अपनी इन विशेषताओं के कारण ही दुनिया S-400 का लोहा मानती है. और हर कोई देश अपने रक्षा कवच में शामिल करना चाहता है.
चीन ने भी रूस से इसकी 6 battalion ली है और अब भारत ने भी 5 battalion की डील पर sign किये है.

भारत को S-400 की जरूरत क्यों है?
 
    वैसे तो India शांति में विश्वास रखता है पर दो पड़ोसी देशों की वजह से रक्षा कवच को बढाने की जरूरत है. चीन ने कुछ समय पहले यह सिस्टम लिया है और उसके पास काफी एयरक्राफ्ट है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के पास भी चीन व अमेरिका के दिए हुए aircraft है.
इन दोनों से निपटने के लिए भारत को अपनी हवाई ताकत बढ़ने की जरूरत है. और इसका अच्छा solution S-400 मिसाइल डिफेन्स सिस्टम है..



आइए अब भारत,चीन और पाकिस्तान की एयरफोर्स की ताकत को देखते है.

चीन की हवाई ताकत
       china के पास 1700 Fighters है और इसमें 800 4th generation के Fighter है.
चाइना ने रूस से s-400 की 6 battalion ली है.


पाकिस्तान की हवाई ताकत
        पाक के पास 20 Fighter Squadrons है जिसमे upgraded F-16s और J-17 भी शामिल है.
`
भारत की हवाई ताकत
     भारत के पास 14 स्क्वाड्रन है जिसमे मिग 21 व मिग 27 है और भारत के पास 100 सुखोई है परन्तु एक समय 35 ही उपलब्ध हो पाते है.

दोनों मोर्चों पर लड़ने के लिए भारत को एक मिसाइल डिफेन्स सिस्टम की जरूरत थी और S-400 इसके लिए उपयुक्त विकल्प है इसी कारण भारत ने russia के साथ Deal करके 40 हजार करोड़ में S-400 की 5 battalion खरीदी है.

भारत - रूस की इस डील पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर CAATSA के तहत प्रतिबंध लगाने की बात की  है लेकिन बिना दबाव में आये भारत ने रूस से यह समझौता कर लिया है.


what is sc st act in hindi
what is yoga in hindi
इच्छा मृत्यु कानून क्या है

दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी? आप कमेंट्स करके जरुर बताए और यदि आपको इससे जुदा कोई सवाल हो तो कमेंट्स बॉक्स में अवश्य रखे.

fake reviews से customer को companies कैसे ठगती है?

 paid reviews क्या है और fake reviews क्यों करवाएं जाते है?



दोस्तों play store से app download करना हो, amazon , flipkart, ebay से कोई सामान खरीदना हो या फिर कोई hotel - restaurant book कराना हो तो सबसे पहले हम देखते है तो उस service की rating और reviews जरुर देखते है. अन्य customers ने जो reviews दी है उसके base पर हम उस product को choose करते है.
जैसे की प्ले store पर कोई app है तो हम उस app को download करना पसंद करते है जिसे rating high हो और उसपर अच्छे reviews हो.  कोई online product purchase करना हो तो हम उस product के reviews पर ध्यान देते है.

लेकिन यह जानकार आपको बहुत हैरानी होगी की कुछ company अपने product की rating सुधारने के लिए paid और fake reviews करवाती है.
दोस्तों आज हम इस पोस्ट में इसी टॉपिक पर बात करने वाले है की companies fake reviews क्यों और कैसे करवाती है ? और इससे customer पर क्या effects पड़ता है ? fake reviews को कैसे पहचाने ? इस सब पर detail में जानेगे....

fake reviews kya hai

fake reviews क्या होते है ?

review का मतलब होता है किसी product या service कैसी है उसके बारे में बताना. जो पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट है उसको बताना . अर्थात अपना मत रखना की भाई मेने इस प्रोडक्ट को use किया और मुझे यह यह puls point लगे और यह यह नेगेटिव पॉइंट लगे. इस अब को बताना तो हो गया review जो की हमे प्रोडक्ट को जानने में  मदद करता है .
लेकिन कुछ कंपनी अपने product का पैसे देकर फेक review करवाती है. जिसमे सिर्फ प्रोडक्ट की अच्छाई ही बताई जाती है जिससे प्रोडक्ट की rating काफी high हो जाती है. और इसका सीधा फायदा कंपनी को मिलता है.



fake reviews से customer पर क्या effects पड़ता है?

        नया आने वाला customer उस प्रोडक्ट को अधिक खरीदेगा  जिस  प्रोडक्ट की rating अच्छी होगी. fake reviews से प्रोडक्ट की रेटिंग बढ़ जाती है जिससे costumer उस को बेस्ट मानकर खरीद लेता है. लेकिन जब उसकी वास्तविकता पता चलती है तब धोके का पता चलता है.

एक कंपनी के अनुसार india में लगभग 70 % लोग online fraud के शिकार होते है. यह बहुत बड़ा नंबर है.
फेक reviews से प्रोडक्ट की selling तो बढ़ जाती है लेकिन costumer के साथ धोखा हो जाता है. आप और हम मेंसे बहुत से लोग इस तरह के reviews के कारण चीज ले तो लेते है लेकिन जो रेटिंग उसकी होती है उस लेवल की वो आइटम नहीं होती है.

rotomac scam क्या था

fake reviews कौन करवाता है?

 हमारे मन में अब यह सवाल उठता है की यह सब करवाता कौन है? क्या फ्लिप्कार्ट ,अमेज़न और ebay जैसी बड़ी e commerce companies करवाती है? या फिर कोई और करता है?

किसी प्रोडक्ट पर इन बड़ी कंपनी के फेक reviews करवाने की तो कम सम्भावना है क्योंकि कुछ प्रोडक्ट पर ऐसा होता है. जिन प्रोडक्ट पर reviews होते है उनकी selling बढती है जिससे उस प्रोडक्ट को बनाने वाली कंपनी को फायदा मिलता है. इसलिए यह fake reviews यह companies ही करवाती है और customer को भ्रमित करती है.
 

fake reviews का पता कैसे लगाए?

                     अब आप समझ गये होंगे की फेक reviews से कैसे ग्राहगों को धोखा दिया जाता है. इन सभी से बचने के लिए जरुरी है की किसी भी reviews पर विश्वास करने से पहले उसकी वास्तविकता का पता लगाया जाए.
हम कुछ पॉइंट बता रहे है जिनसे आप fake review को पहचान सके.....

1.    छोटे reviews जैसे - best, good product, very very best etc. के फेक होने की संभावना अधिक होती है.
2.    जिसमे केवल पॉजिटिव पॉइंट ही हो.
3.    किसी प्रोडक्ट पर एक दिन में बहुत ज्यादा reviews दिए जा रहे हो.
4.    fake review देने वाले की इनफार्मेशन कम होती है.
5.    fakespot website के माध्यम से आप amazon product के fake reviews का पता लगा सकते हो.



इच्छा मृत्यु कानून क्या है
sc st act क्या है
 कठुआ rape case क्या है 

दोस्तों इस प्रकार fake reviews के माध्यम से प्रोडक्ट को highlight करवाके मुनाफा कमाते है. तो अब आप जब भी ऑनलाइन कोई भी shopping करे तो reviews को पढ़े और समझे उस पर आँख मूंद कर के कभी विश्वास नहीं करे.

आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे और हमारी पोस्ट का update पाने के लिए हमारा फ्री subscription जरुर ले....

कठुआ रेप केस क्या है? Rape क्यों हो रहे है और जिम्मेदार कौन है?

What is  Kathua Rape and murder Case


दोस्तों भारत एक ऐसा देश है जिसमे नारी को देवी का रूप माना जाता है. और भगवान से बढ़कर महिलाओं को सम्मान दिया जाता रहा है. परन्तु आज समाज में कुछ ऐसे लोग आ गये है जिन्होंने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है.


जिस देश को देवी का स्वरूप मानते है उसमे बलात्कार जैसे घिनौने कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है और यह भेडिये मासूम कलियों को भी नहीं बक्श रहे है.

अभी हाल में जम्मू&कश्मीर से एक मामला सामने आया है जिसमे एक आठ साल की मासूम के साथ 6 लोगों ने लगभग आठ दिनों तक घिनौना काम किया . आज मे इस पोस्ट में इसी को लेकर बताने वाला हूँ कि पूरा मामला क्या है? अपराधी कौन है? और इस सबके लिए जिम्मेदार कौन है?

rape case in hindi

what is the case? कठुआ रेप केस क्या है?

 यह पूरा मामला 17 जनवरी 2018 को सामने आया जब एक आठ साल की बच्ची के शव को पुलिस ने बरामद किया. जिसमे बाद में पता चला की यह body आसिफा की है जो की 10 जनवरी 2018 लापता हो गई थी.
डॉक्टर्स की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के सामूहिक रूप से rape किया गया और इसको आठ दिनों तक भूखा रखा गया. इसके साथ ही बच्ची को नशीली दवाईयाँ भी दी जाती थी जिससे लड़की शांत रहे और मामला सामने न आये.

इस सब काण्ड के पीछे mastermind सांझी राम है और उसके साथ उसका पुत्र विशाल, उसका भतीजा, परवेश वर्मा और दो पुलिस officers - दीपक खजुरिया और सुरेंदर कुमार. और इस केस के सबूतों को मिटाने में हेड कांस्टेबल तिलक राज और सब इंस्पेक्टर  आनंद दत्ता ने भूमिका निभाई.  इन सभी आठ लोगों को अब पुलिस गिरफ्तार कर लिया है.

बच्ची को अगवा करने में सांझी राम के नाबालिक भानजे ने अहम भूमिका निभाई और इसी ने अपने ममेरे भाई विशाल को मेरठ से फ़ोन पर यह कहा  की "तुम भी आ जाओ, अपनी हवस को शांत करने." जम्मू बुलाया और उन्होंने बच्ची के साथ rape किया .

इस पुरे काण्ड के बारे में सोचकर ही हृदय दहल जाता है और इसके बारे में लिखना भी बहुत मुश्किल है . इन लोगों ने मानवता को ताक पर रख कर कुत्तो की तरह बच्ची को आठ दिनों तक नोचा.

जब यह लोग बच्ची को मारने जा रहे थे तो पुलिस ऑफिसर्स दीपक खजुरिया ने कहा -"रुको, मे अभी एक बार ओर इसके साथ rape करना चाहता हूँ." और फिर इन लोगों ने अपनी हवस को शांत किया. आप इस बात से अनुमान लगा सकते है कि इन लोगो की कैसी मानसिकता रही होगी. 
इन हैवानो ने फिर उस को पत्थरों से उसकी हत्या कर दी.

नारी देवी तो देवी का अपमान क्यों
तो जिन्दा हो तुम

मामले को धार्मिक रूप देना

        इस मामले के सामने आते ही राजनैतिक लोग अपनी रोटियां सेकने के लिए पुरे काण्ड को धार्मिक रूप देने में लग गये. लेकिन यह बात समझना बहुत जरुरी है कि "बेटी तो बेटी होती है फिर चाहे वो हिन्दू की हो या मुसलमान की."

आसिफा मुस्लिम फैमिली से है पर वो तो आठ साल की थी उसे तो न अपने दाएं -बाएँ हाथ का पता था न ही धर्म का पता था. उस मासूम के साथ जो हुआ उससे ज्यादा घिनौना कार्य कुछ भी नहीं हो सकता.


जिम्मेदार कौन ?

  देश में आये दिन ऐसे कांड सामने आते है और कुछ दिनों के बाद उसे भुला दिया जाता है. कुछ सालों पहले 16 दिसम्बर की रात को भी ऐसा ही घिनौना कार्य हुआ था उसके बाद लोग सडको पर भी आये नये कानून भी बने लेकिन हुआ क्या? न rape होने बंद हुए और न ही ऐसी घटना को राजनैतिक रूप देना बंद हुआ.

इस केस में पुलिस की भी भूमिका थी तो जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो लोग किसके पास जाए. अब पूरी घटना के होने के बाद कई लोग इन अपराधियों के पक्ष में रैली निकालने और धरना प्रदर्शनकरने लगे है जो की ऐसे लोगो को बढ़ावा देते है.

जब तक ऐसे लोगो की मानसिकता में बदलाव  नहीं क्या जाता तब तक कानून बदलने से या रैली निकालने से कुछ ज्यादा इफेक्ट्स नहीं पड़ेगा. इसलिए "सोच बदलो देश बदलेगा."

issues क्या सामने आते है?

  मानवता ( humanity )- क्या भारत जैसे देश जिसे विश्व गुरु कहा जाता थ उसमे ऐसे मानवता को शर्मसार करने वाले काम हो रहे है.  लोगो की मानसिकता इतनी विकृत हो गई है जिसमे बदला लेने के लिए मासूमों को शिकार बनाया जा रहा है.

जिस देश में दुर्गादास राठौड़ जैसे लोग हुए है जिन्होंने अपने कट्टर दुश्मनों की सन्तान हाथ लगने पर भी उन के साथ अपने बेटे-बेटी की तरह पाल पोश  कर  बड़ा किया और सम्मान के साथ उनके राज्य में भेज दिया.

politics - पुरे मामले में नेता और अफसर की बड़ी भूमिका रही जहाँ अफसरों ने घटना को अंजाम दिया वही नेताओं ने उन्हें बचने के लिए रैली में भाग लिया .

सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना  - ऐसे कृत्य करने वाले किसी भी मजहब के हो लेकिन इतना तो पक्का है की उन्हें अपने मजहब का ज्ञान नहीं है क्योंकि कोई भी मजहब ऐसे कांड को कतई सही नहीं कह सकता . यह काम एक विकृत और घटिया सोच का व्यक्ति ही कर सकता है .

महाराणा प्रताप की जीवनी

कठुआ rape case में क्या हो?

  ऐसे मामलों में इन लोगों को फांसी से कम सजा तो हो ही नहीं सकती और यह तो मानवता और भारतीय संस्कृति को निचा दिखाने वाला कार्य है.

कई लोग इस पुरे मामले को धार्मिक रूप देकर चुपी साध रहे है मेरा तो इतना ही कहना है -
   "मेरे कत्ल पर हंसने वालो, कल आपका भी नंबर आएगा."

और इस पुरे घटना पर मुझे मेरी दो लाइन है -
   जहाँ सोना ला रही है बेटियां खेलों में,
  वहां कलियाँ नोची जा रही है गलियों में.
#JusticeforAsifa आप हमारे फेसबुक page पर भी जुड़ सकते है .



इच्छा मृत्यु कानून क्या है?
sc st act क्या है?


आपके इस case पर क्या ख्याल है और आपके अनुसार इस सबके लिए कौन जिम्मेदार है? तथा इन्हें क्या सजा दी जानी चाहिए? एस पर अपने विचार जरुर लिखे. क्योंकि यदि आज आप चुप रहे तो भावी पीढ़ी आपसे जवाब मांगेगी.