Showing posts with label Success. Show all posts
Showing posts with label Success. Show all posts

किताबे पढ़ने के 5 कारण ..... Books Reading Benifits


   किताब पढ़ने के कारण और फायदे

5 reason


आपने कई लोगो को देखा होगा जो अपने Busy schedule मे से भी  Time निकाल कर Books पढते है । क्या आप ने  सोचा है वो ऐसा क्यो करते है ? क्या उन्हे किताबो के पृष्ठ आकर्षित करते है ? इनके सब सब बातो का अनुमान तब तक आप नही लगा सकते जब तक आपने कोई अच्छी किताब पढी न हो ।

आज इस पोस्ट मे ऐसे कारण Reason की बात करेंगे जिस लिए Books पढनी चाहिए ।

1 विश्वसनीय जानकारी
        आज कुछ भी जानकारी प्राप्त करने के लिए हम Google Baba के पास जाते है । और हमे वहाँ से सभी Information मिल जाती है। लेकिन इसकी कोई गारंटी नही की वो जानकारी सही हो , क्योंकि Google पर जो जानकारी मिलती है वो किसी के लिखे हुए Blog से मिलती है । जो सही भी हो सकती है और गलत भी ।
Books को  प्रकाशक द्वारा सभी जानकारी सत्यता और प्रमाणिकता की कसौटी पर खरी उतरती है तब उसे प्रकाशित किया जाता है । किताब से मिलने वाली अधिकतम Information सही और विश्वसनीय होती है ।


 2  कल्पनाशक्ति का विकास
         जब हम film देखते है तो हमारी कल्पनाशक्ति का उपयोग नही होता है। film मे सभी पात्र को देख और सुन सकते है । लेकिन Books मे ऐसा नही होता है । Books पढने पर हमारा दिमाग imagine  करता है जिससे imagination power बढता है जो हमारे mind and memory के लिए आवश्यक है ।

3.  नया अनुभव 
          अलग अलग Books पढ़ने से अलग अलग अनुभव मिलते है। जैसे जैसे आप नई पुस्तक पढोगे तो आपको कोई नया अनुभव जरूर मिलेगा । 
 Books से हि कल्पनाशील दुनिया मे रहने का अनुभव प्राप्त कर सकते है इसे शब्दो के द्वारा व्यक्त करना मुश्किल है इसे तो खूद अनुभव करना चाहिए ।

4. प्रतिभाशाली लोग भी Books के दिवाने
      एक बार भारत के Primeminister श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे रात को सोने से पहले  किताब पढते है ।
स्वामी विवेकानंद जी , अब्राहम लिंकन उर नेल्सन मंडेला जिन्होंने अपने विचारो के दम पर दुनिया बदल दि सभी को अच्छे Books reader के रूप मे जाने जाते है ।

5.  जीवन के उदाहरण
      पुस्तके सबक सिखाने और motivated का अच्छा साधन है ।  अनुभव जीवन मे सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । किताबो मे लेखक अपने जीवन के अनुभव भी लिखता है जो हमारे लिए बहुत काम के होते है । हम उन अनुभव से सीख ले कर life मे आगे बढ सकते है । 
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि " यदि खुद के अनुभव से सीख लोगे तो जिन्दगी ऐसे ही निकल जाएगी , कुछ विशेष करना है तो दूसरो के अनुभव से सीख लिजिए ।


पुस्तके एक अच्छे दोस्त की तरह है । यदि आप के पास अच्छी Books है तो आपको किसी और की आवश्यकता नही होगी ।
इसलिए हमेशा अच्छी पुस्तके जरूर पढ़नी चाहिए ।


आपको हमारा यह लेख कैसा लगा comments करने जरूर बताइए । यदि आपके कोई विचार या सवाल है तो comments box मे जरूर रखिए ।


Keywords :-  5 Reason , successful life , succeed in life, Books, How to succeed, why read books , motivational post , motivated , inspired , inspirational .

अवसर को पहचानिए और बनिए विजेता How to success in life


जीवन मे आने वाले उतार - चढ़ाव जिस व्यक्ति को परेशान नही करते ,वो ही विजेता बन सकता है । विपरीत परिस्थिति मे हि विजेता की पहचान होती है । मुश्किल हालात मे भी विजेता हिम्मत और मेहनत से अवसर बनाते है । काम के प्रति उनकी ललक और कमिटमेंट उनको भीड़ से अलग बनाता है । यदि आप अपने आप को सफल बनाना चाहते है तो आपको अपने आसपास बिखरे हुए अवसरो पर नजर दौड़ानी होगी । और उन अवसर को सफलता मेह बदलने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी ।  अपने सपने साकार करने के लिए खुद को कड़ी मेहनत करनी जरूरी होती है । इसलिए हमेशा खुद को motivate करते रहे और अपने काम मे लगे रहे ।


How to be successful in life


विचार नही , कर्म करे 

    जब साधारण व्यक्ति चीजों को मंत्रमुग्ध हो कर देखते रहते है , तब असाधारण व्यक्तित्व के धनी लोग उन चीजों की Help से अपने सपनो को पूरा करने का रास्ता तैयार करते है । विजेता हमेशा किसी भी काम को अंजाम तक पहुंचाने मे माहिर होते है । वे छोटी मोटी परेशानी से घबराते नही है बल्कि उनका डटकर के सामान करते है ।

 विजेता कर्म पर ध्यान देते है । इसलिए यदि आप life मे success होना चाहते है तो विचार मत किजिये कर्म किजिए । जिससे आप अपने सपने पूरे कर सकते है । गीता मे भी लिखा हुआ है कि " हमे कर्म करते रहना चाहिए , फल की इच्छा नही करनी चाहिए ।"
आप जिस work मे success होना चाहते है उस मे अपनी पूरी ऊर्जा लगा दे तो आप निश्चित ही  सफल होगे ।

भागवत गीता पर अनमोल कथन
कर्म पर अनमोल वचन

रिस्क लें, मिलेगी सफलता 

    विजेता आमतौर पर बड़ी रिस्क लेना पंसद करते है । उन्हे जब भी कही अवसर दिखाई देते है वे हाई रिस्क और हाई रिवार्ड के माध्यम से उनका विस्तार करते है । क्योंकि वे जानते है कि रिस्क लेने से life मे कुछ बेहतर पा सकते है । हो सकता है की सभी काम मे उन्हे सफलता नही मिलती, पर वे रिस्क लेना नही छोड़ते है ।

आप यदि life को बेहतर बनाना चाहते है तो रिस्क लिजिए । क्योंकि हम जानते है कि "डर के आगे जीत है।"  आज जितने भी successful लोग है सबने अपनी life मे रिस्क ली है तभी वे success हुए है।

jindgi men safal kaese ho

कभी भी करे शुरुआत 

    यदि आप सोच रहे होंगे कि हम तो दुनिया से बहुत पीछे है अब अपना काम start करूंगा तो वो सफल होगा या नही ?
Dosto आपने एक कहावत तो सुनी होगी कि "जब जागो तब सवेरा" इसलिए कोई भी work starts करने के लिए वर्तमान से Best Time कोई नही है ।

Google कोई पहला सर्च इंजन नही था , Facebook और Twitter कोई प्रथम Social Sites नही थी । money transfer और payment company PayPal भी पहली नही थी इसके बावजूद ये अपनी अपनी industry मे सफल हुई है । ऐसा इसलिए हुआ , क्योंकि इन्होंने कुछ नया पेश किया ।

इसलिए अब भी कोई देर नही हुई है आप कभी भी काम चालू कर सकते है । और अपनी मेहनत तथा कुछ नया करने की ललक आपको सफलता दिला सकती है ।

समय पर अनमोल वचन

असफलता का सामना

     ऐसा कोई नही कहा सकता की winner कभी fail नही होते । उन्हे काफी असफलता मिलती है लेकिन वे अपनी स्प्रिट को कमजोर नही होने देते । वे हमेशा विफलता के बाद तेजी से उभरते है । विजेता हमेशा बड़े लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करते है और वे धैर्य के साथ लगातार काम करते रहते है । तभी तो वे विजेता कहलाते है ।

  यदि हमे अपने जीवन मे असफलता मिलती है तो उससे घबरा कर बैठना नही चाहिए बल्कि नए जोश के साथ उस काम को करने मे दोगुनी ऊर्जा लगानी चाहिए ।  life मे असफलता सभी को मिलती है । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को कौन नही जानता ? वे कितनी बार चुनाव हारे ? इसके बावजूद उन्होंने अपना आत्मविश्वास तथा हौसला नही खोया और आखिर कार वे अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए । इसलिए असफलता को सफलता की सीढ़ी बनावे ।


आपको हमारा यह " अवसरों को पहचानिए और बनिए विजेता " लेख कैसा लगा अपनी राय comments box मे जरूर रखे ।


Keywords :-how to succeed in life, how to be successful , how to become successful in life  सफल कैसे हो , Best Hindi Motivational Article , hindi article , motivational article.

जीवन के 5 शाश्वत सत्य | 5 truths of life in hindi

जीवन में कुछ सच ऐसे है जो शाश्वत है, स्वाभाविक है | ये सच बार बार हमारे जीवन में घटित होते है| जो हमें कभी रुलाते है, तो कभी हंसाते है | कभी हमें पीड़ा देते है | आज हम जीवन के 5 शाश्वत सच के बारे में जानेगे , जो हमारे सामने every day show होते है \
    
5 truths of life

                                  
1. मृत्यु और जीवन की नश्वरता :- जो जन्म लेता है उसका मरना निश्चित है और मरने वाले का पुन: जन्म आवश्यक माना है | यह प्रकृति का नियम है | शाश्वत सत्य है | मृत्यु life की सबसे बड़ी सच्चाई है | किसी न किसी जीव के जीवन में घटित होती रहती है | लेकिन जब हमारे मित्र की , आत्मीय जन की मृत्यु होती है तो हमें बड़ा अघात लगता है | इसका कारण उनमे हमारा मोह और अपनापन होता है| हम उनसे बिछुड़ना नहीं चाहते थे जिसके कारण हम वास्तविकता को नहीं स्वीकार पाते | इसके लिए जरुरी है की हम अपने जीवन को वर्तमान में जिये , होश में जियें और जीवन की वास्तविकता को स्वीकार करें |

20 success life tips in hindi 

2. परिवर्तन प्रकृति का नियम :- इस world में स्थाई कुछ भी नहीं है , हर पल कुछ न कुछ बदलता रहता है | आज हमारे पास जो कुछ है वह हो सकता है , कल न रहे और आज नहीं है , वह कल आ जाए | जीवन परिवर्तनशील है , गतिमान है, पल पल बदलता रहता है | जीवन में कभी खुशियों की फुलझड़ियाँ खिलती है तो कभी गम का मातम छा जाता है | परिवर्तन की इस धारा में वस्तु हो या व्यक्ति हो सबके स्वरूप में परिवर्तन आता है | किसी चीज का निर्माण होता है तो समय गुजरने के बाद उसका क्षरण भी हो जाता है | आज जो ख़ुशी की घड़ियाँ नसीब हुई है वे सदा नहीं रहेगी | आज जो दुःख के कांटे आ चुके है वे भी कल नहीं रहेगे | अत: व्यक्ति को हमेशा वर्तमान में जीना चाहिए , हमेशा आशान्वित रहना चाहिए | जीवन में हमेशा अच्छे work करते रहना चाहिए और जीवन की वर्तमान परिस्थितियों में खुश रहना चाहिए |

3. सफलता की राह में असफलता के कांटे :- जीवन में हम सभी success होने का प्रयास करते है | कभी सफलताका मिल जाती है , कभी असफलता मिल जाती है | असफलता हमारी किसी न किसी भूल या चुक के कारण मिलती है लेकिन इसके लियें मन में हीनता या कमजोरी नहीं लानी चाहिये | प्रायस निरंतर चालू रखना चाहिये क्योंकि गलतियाँ कभी जानबूझ कर नहीं की जाती बल्कि गलतियां हो जाती है | यदि हम असफलता के कारण निराश और हताश होकर घर बैठ जाएँगे तो कभी सफल नहीं हो पाएंगे | जीवन में गलती वही करता है और असफल भी वही होता है जो सफलता के सपने संजोता है | असफलता का , बाधाओं का सामना नहीं करेंगे तो सफल कभी नहीं होंगे | डरता है सो मरता है | सफल वही होता है जो हौसले बुलंद रखता है | तुफानो से टक्कर लेने की हिम्मत रखता है | गलतियों में सुधार करते हुए , असफलता से नसीहत प्राप्त करते हुए आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिये |

15 अनमोल वचन | 15 quotes to success in your life in hindi 

4. जैसा करोगे वैसा भोगोगे :- हर व्यक्ति को निर्णय लेने के लिए , अपना कार्य करने के लिये , अपना जीवन जीने के लिये अन्य लोग अपने मतानुसार सुझाव दे सकते है | दबाव बना सकते है | उसे सहायता कर सकते है | लेकिन अपने जीवन की यात्रा उसे स्वयं को ही तय करनी पड़ती है | इसलिए धैर्य , साहस , विवेक के साथ अपना कार्य करते रहना चाहिये क्योंकि धैर्य केवल प्रतीक्षा करने के लिए नहीं बल्कि जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण रखने के लियें होता है | हमारा जीवन हमारे निर्णयों का ही परिणाम है | चुनावों का नतीजा है | सुने सबकी लेकिन करें मन की | जो स्वयं के निर्णय से , अंतर आत्मा कि आवाज से निर्णय किया जाता है , वह नि:संदेह सफल होता है |

5. सोचने से नहीं करने से राह मिलती है :- हम योजनाएं बनाते है तरह तरह के विचार करते है लेकिन इतना सोच विचार करने के बाद उस कार्य को मूर्त रूप देना आवश्यक है | जो  
सोचते रहते है लेकिन करते नहीं है वे वाही रह जाते है और आगे बढ़ नहीं पाते है | हमारी पहचान जो कुछ हम सोचते है उससे नहीं बनती है बल्कि जो कुछ करते है उससे बनती है |
                साभार - संघ शक्ति

जीवन की ये most important बातें हमें सही जीवन जीने में , सही निर्णय लेने में सहयोग करती है | जीवन का वास्तविकता से परिचय करवाती है | हमें अपने प्रयासों को कभी पूर्ण नहीं समझना चाहिए बल्कि निरंतर प्रगति की तरफ , मंजिल की और बढ़ते रहना चाहिये |

दोस्तों आपको हमारी यह post कैसी लगी | आप को यदि हमारी post पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे | आप के भी जीवन के शाश्वत सत्य पर विचार हो तो कमेंट बॉक्स में रखे |

How to success
5 secret of success
 power of positivity

Keywords :-  5 truths of life , life truths , life tips , tips in hindi , successful life , success , success and failures , hard work , work and success , successful life tips in hindi , success life tips in hindi, how to get success , सफल कैसे हो , जीवन के 5 सत्य , सफलता और असफलता 

सफलता कैसे प्राप्त करे? | How to success in life


How to success in life in hindi


दोस्तो हमारी परीक्षा लेने के लिए Life मे कभी जीत की खुशियाँ आती है, तो कभी गम मिलते है ।यह हम पर निर्भर करता है कि उनका सामना कैसे करे । जीत कोशिश किए बिना नही मिलती ।

How to success


कहानी
Biology के एक Teacher अपने students को पढा रहे थे कि सूँड़ी (कीट) तितली मे कैसे बदल जाती है । उन्होंने students से कहा कि कुछ घंटो मे तितली अपनी खोल से बाहर निकलने की कोशिश करेगी । उन्होंने students को आगाह किया कि वे खोल से बाहर निकलने मे तितली की Help न करे । इतना कह कर वे lab से बाहर चले गए ।

   छात्र wait करते रहे । तितली खोल से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगी । एक student को उस पर दया आ गई । अपने अध्यापक की सलाह न मानकर उसने खोल से बाहर निकलने का प्रयास कर रही तितली की Help करने का फैसला किया । उसने खोल को तोड़ दिया , जिसकी वजह से तितली को बाहर निकलने के लिए अधिक मेहनत नही करनी पडी । लेकिन थोडी देर मे वो मर गई ।



वापस लौटने पर शिक्षक को सारी घटना मालूम हुई । तब उन्होंने students को बताया कि खोल से बाहर निकलने के लिए तितली को जो संघर्ष करना पडता है , उसी वजह से उसके पंखो को मजबूती और शक्ति मिलती है। यही प्रकृति का नियम है । तितली की Help करके student ने उसे संघर्ष करने का मौका नही दिया । Results यह हुआ कि वह मर गई ।

        अपनी Life मे भी यही Rule लागू किजिए । Life मे कोई भी चीज बिना Hard Work के नही मिलती । जो माँ - बाप अपने बच्चो को संघर्ष करने का मौका नही देते वे अपने बच्चो को नुकसान पहुंचा रहे है । क्योंकि बिना संघर्ष हालात इस तितली जैसी हो जाती है ।
Success होने के लिए बहुत बडी कीमत अदा करनी पडती है और वह कीमत है - संघर्ष !
World मे हर व्यक्ति सफलता प्राप्त करना चाहता है पर वो इसके लिए मेहनत नही करना चाहता । किसी भी चीज को पाने के लिए कीमत चुकानी बहुत आवश्यक है ।
मुफ्त मे मिली चीज किसी काम की नही होती ।

प्रेरणा motivation
     किसान 4 month hard work करता है तब उसे एक दाने से अनेक दाने प्राप्त होते है और अनाज को बो के घर सो जावे तो कुछ प्राप्त नही होगा । स्पष्ट है बिना कीमत चुकाये कुछ भी हासिल नही होता है । इसलिए सफलता की कीमत संघर्ष है ।
जब एक व्यक्ति हालातों से लड़ता हुआ आगे बढ़ता है तो उस्मने मजबूती आती है और वो अपने कार्य में सक्सेस होता है.


आपको हमारी यह post कैसी लगी comments करके जरूर बताय और अपने दोस्तो के साथ जरूर share करे । 


Top 5 secret of success सफलता कैसे प्राप्त करें




How to success in business


friends आपने success होने के लिए कई तरह के मंत्र पढ़े होंगे और बहुत से मंत्रो को आपने अपनाया भी होगा| success होने के कुछ तरीके common होते है और कुछ different होते है|



अलग और अनोखे तरीके ही हमे दुसरो से अलग बनाते है और हमे सफलता दिलाते है| एक सक्सेस entrepreneur में success होने के लिए जूनून होता है और इस वजह से वो हार नहीं मानता है| success होने के लिए हर entrepreneur का अपना अलग तरीका होता है|
    आज हम कुछ ऐसे ही अलग तरीको वाले success entrepreneur की सफलता के राज आपको बताने वाले है-

success


how to success in life

1. खुद का बेस्ट दें

       दोस्तों वर्जिन ग्रुप के founder रिचर्ड ब्रेनसन कहते है की आप जैसे है, वैसे ही बनें| आप खुद को अपनाय और खुद को स्वीकार करें|
 उनके कहने का मतलब है आप एनी लोगो की नकल करके उनके जैसे बनने की कोशिश न करे बल्कि जैसे आप है वैसे ही रहे| अपनी ability को पहचाने और आगे बढ़े| जब आप अपना best देते है तो आप अवश्य ही success होंगे|

2. जोखिम जरुर लें

          facebook के founder मार्क जुकरबर्ग का मानना है की यदि आपको success होना है तो आपमें जोखिम लेने का हौसला होना चाहिए| यदि success होना है तो risk तो लेनी ही पड़ेगी| इसलिए यदि अपमे रिस्क लेने की हिम्मत है तो आप जरुर success हो सकते है|
 मार्क जुकरबर्ग ने भी facebook news feed lunch करके बड़ा दांव लगाया था|



3. अधिक से अधिक दें

          apple के founder स्टीव जॉब्स का मानना था कि हमें परफेक्शन और डिटेलिंग को लेकर जुनूनी होना चाहिए|
 उनका कहना था की यदि आपको अपने ब्रांड की फ़िक्र है तो पूरी लगन से काम कीजिए और अपने customer को अधिक से अधिक देने की कोशिश कीजिए| यदि ऐसा करते है तो आप जरुर success होंगे|

4. जरूरत बन जाएं

   कारोबारी जॉन पॉल डी जोरियो का कहना है की आप ऐसा product तैयार करे जो हर व्यक्ति की जरूरत बन जाए| आपका बिसनेस मॉडल ऐसा हो की वह लोगो के जीवन का हिस्सा बन जाएँ|
यदि आप का product किसी ki life का हिस्सा बन जाएँ, तो आपको सक्सेस होने से कोई रोक ही नहीं सकता|

5. सुलझे हुए रहे

     microsoft के founder बिल गेट्स का मानना है की किसी को बहुत जटिल नहीं होना चाहिए | व्यक्ति को सावधानी के साथ समस्या का हल निकलना चाहिए|
यदि आप सुलझे हुए है तो आप अपने clinte से अच्छे से हैंडल कर सकते है जो की आपके बिसनेस के लिए बहुत जरुरी है|



प्रेरणादायी कहानी – दोस्त और दुश्मन | inspirational story in hindi 
सकारात्मक सोच का महत्व | power of positivity 

दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे और हमारी नई पोस्ट को अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए हमारा free email subscribe जरुर लें|