Showing posts with label speech. Show all posts
Showing posts with label speech. Show all posts

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2018 independence day speech in hindi

india's independence day speech for students



hello friends 15 अगस्त को हमारा देश भारत आज़ाद हुआ था इसलिए इस दिन को स्वतन्त्रता दिवस independence day के तौर पर मनाते है... आज हम इस पोस्ट में independence day पर speech पोस्ट कर रहे है जिसको आप school, college में बोल सकते हो.. 

independence day bhashan for students, hindi speech on independence day 
independence day image
  आज यहाँ पधारे मुख्य अतिथि महोदय, अध्यक्ष महोदय और मेरे साथी भाईयों और बहनों ..... आप सब जानते है की आज हम देश की आज़ादी की याद  को ताज़ा करने के लिए इस तिरंगे के निचे एकत्रित हुए है...
 इस ख़ुशी के मौके पर मे आपके सब के सामने अपने विचार रख रहा हूँकई त्रुटी हो तो सुधार करे...

आज़ादी पर भाषण  independence day speech

 

आज हम को आजाद हुए 71 वर्ष हो गये है. 15 august 1947 के दिन 200 वर्षों से चले आ रहे अंग्रेजी हुकुमत से आज़ादी मिली थी. जंजीरों में जकड़ी भारत माता की बेडियाँ टूटी.... तिरंगा शान से लाल किले पर लहराने लगा और समाज का हर व्यक्ति ख़ुशी से झूम उठा था.....

यह सब अविस्मरणीय था और हजारों लोगों के संघर्ष और सैकड़ों लोगों के बलिदान के बदौलत आज़ादी प्राप्त हुई थी... इसी पल को फिर से ताज़ा करने और आज़ादी के खातिर बलिवेदी पर चढ़े उन वीरों की शाहदत को नमन करने के लिए हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाते है.

कई वर्षो तक आज़ादी के दीवानों ने संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी... तब जाकर हमे आज़ादी मिली है.. और हम चैन की साँस ले पा रहे है...

71th independence day 15 august speech



अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और रामप्रसाद बिस्मिल जैसे सैकड़ों नौजवानों ने यौवन के सुखों को ठोकर मारकर भारत माँ की आज़ादी के लिए फाँसी वाले फंदे हो हंसते हंसते चूम लिया था...अपने घर परिवार को छोड़ कर देश की आज़ादी के खातिर कई कष्टों का सामना किया और अपने पथ पर अडिग रहे...

लेकिन क्या आज हम उनके त्याग से प्राप्त हुई आज़ादी से उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहे है?? जैसा देश बनाने के लिए आज़ादी के दीवानों ने बलिदान दिए, क्या हम ऐसा देश बना रहे है??  जब भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी जा रही थी तो उनकी आँखों में आंसू नहीं थे बल्कि होठो पर मुस्कान थी क्योंकि उन्हें विश्वास था की उनके बलिदान से लगो लोग जागेंगे और जिससे से देश आज़ाद होगा तथा हर व्यक्ति सुख की साँस लेगा.....
independence day flag



लेकिन आज़ादी के इतने वर्षो के बाद भी हम उनके सपनों को हकीकत में नहीं बदल पाएं है.... आज भी कई प्रकार की समस्या सुरसा के मुंह की तरह बढती ही जा रही है.. जिसमें  अशिक्षा, भ्रष्टाचार प्रमुख है...

 आरक्षण व्यवस्था पर निबंध


इतने वर्षों के बाद भी समाज का बड़ा तबका शिक्षा से वंचित है... कई लोग तो प्राइमरी लेवल की भी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे है.. देश के विकास के लिए every person को educated होना बहुत जरुरी है... education एक सभ्य नागरिक बनता है और शिक्षित व्यक्ति देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाता है... परन्तु इतने वर्षो के उपरांत भी अब भी इस field में काफ़ी प्रयास करने जरुरी है...


essay on independence day in hindi



 education सभी को मिले इसमें हमारा भी कर्तव्य है हम अपने आस पास के लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक करे.. यह भी एक प्रकार की देश सेवा है....

दूसरी बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है ... लेकिन देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए हम ही जिम्मेदार है..हम लोगो ही ऐसे भ्रष्ट नेताओं को सलेक्ट करके संसद में भेजते है और फिर हम system को जिम्मेदार ठहराते है... रिश्वत खोरी आज एक बड़ी समस्या हो गई है लेकिन इसकी शुरुआत भी हम ही करते है ... हमारा काम जल्दी हो जाए इसी लालच में कुछ पैसे दे देते है जिससे हमारा काम तो जल्दी हो जाता है लेकिन समाज में एक न्य राक्षश पैदा हो जाता है...

कुछ पैसों से शुरू हुई उसकी लालच भी बढती जाती  और वो बड़ी रकम मांगता है इस प्रकार इनके लिए कई न कई हम ही जिम्मेदार है....

आज स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर यह शपथ ले की न तो रिश्वत लेंगे और न ही किसी को रिश्वत देंगे... आज के दिन उन हजारों वीरों को यह सच्ची श्रदांजली होगी....  आज़ादी के लिए उन्होंने तो अपने प्राण दे दिए आब उनकी शोणित से प्राप्त आज़ादी को यूँ सस्ती मानकर इसको मत गंवाना ...

जय हिन्द
जय भारत

आपके काम की पोस्ट

 दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे.....
loading...

माँ पर भाषण | best speech on mother's day

mother's day speech in hindi


दोस्तों इंडिया समेंत कई देशों में मई के दुसरे रविवार को mother's  day  के रूप में मनाया जाता है.  माँ के सम्मान के लिए और mother's day के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है.
 mother's day 13 may 2018 
आज हम इस पोस्ट में mother's day पर बोला जाने वाला speech पोस्ट कर रहे है. जिसको आप mothers 'day पर बोल सकते है...

mother's day speech

मदर डे इमोशनल स्पीच


खुदा दुनिया का मालिक है, दुनिया माँ की पैदाइश, खुदा को खुदा कहूँ या माँ को खुदा कहूँ ?
हमने सुना है, खुदा है, खुदा ने सुना नहीं , कौन कहता है आज तक माँ ने सुना नहीं ?

दोस्तों "माँ" शब्द अपने आप में पूर्ण है, इसके बोलने से मन में अपार शांति और सुख का अनुभव होता है. आप कल्पना कीजिए जिस के नाम में इतनी महानता है तो उसमें कितनी महानता होगी?  इस संसार में हमारा पहला दोस्त, पहला गुरु माँ ही होता है. माँ से बढ़कर इस दुनिया में दूसरा कोई नहीं है..

जब हम इस दुनिया में आये थे तब अकेले  और इस दुनिया से अनजान थे, हमे ना खाना- पीना आता था, न उठना-बैठना,  ना बोलना और न ही चलना आता था  वो माँ ही थी जिसने हमे बोलना सिखाया और  दुनिया से परिचय करवाया.

जिसने अपना दूध पिलाया और खुद गीले में सोकर हमे सूखे में सुलाने वाली माँ ही है.
दोस्तों छोटे से पत्थर को हम चंद दिनों तक अपने पेट में नहीं रख सकते किन्तु माँ ने हमे 9 महीनों तक अपने पेट में रखा.  बिना हमारा चेहरा देखे, बिना यह जाने की लड़का है या लड़की, गोरा है या काला, लुला है या लंगड़ा हमसे निस्वार्थ और निच्छल भाव से हमसे प्यार किया.

9 महीनों तक माँ ने हमे अपने खून से सींचा और हमे पोषण दिया उन 9 महिने हजारों दुखों को माँ हँसती हंसती  सह गई. पेट में जब हम लात मरते थे तो माँ गुस्सा करने की बजाय इसको सुखद अनुभव मानती थी.उसे इसमें अपने बच्चे का प्यार नजर आता था.
हमे इस दुनिया में लाने के लिए माँ  कई तकलीफों का सामना करती है और उनसे लडती हुई हमे संसार में लाती है.

mother teresa facts
स्तनपान कैसे करवाएं

हमारे लिए इस संसार में सब न्य होता है और न ही हम सक्षम होते है की हम अपना काम कर सके तब माँ ही होती है जो हमारा लालन पालन करती है. माँ ही है जिसने हमारे लिए कई कई राते जागते हुए गुजारी है, वो माँ ही होती है जो बच्चे की सिर्फ एक आह पर सिहर जाती है.

मदर डे पर निबंध


जब हमे नींद नहीं आती तो माँ लोरी सुनाती है, जब तक खाना न खा ले तब तक भूखी-प्यासी हमारे आगे पीछे दौडती रहती है... हमारे मुस्कुराने पर मुस्कुराती है, हमारी दर्द में खुद रो देती है, कुछ शरारत करे तो मारती भी है और फिर खुद ही गोद में लेकर सहलाती है.

दोस्तों माँ का हम पर बहुत बड़ा कर्जा होता है जो हम ताउम्र नहीं चूका सकते है. वो तो माँ ही है जो घर में खाने को कुछ न होने पर खुद भूखी रहकर अपनी सन्तान को भोजन कही  से लाकर करवाती है.
माँ वो देवी है जो हमेशा अपनी सन्तान का भला चाहटी है और जो अपनी सन्तान के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है.

दोस्तों जब हम छोटे थे तब कभी यदि हमे छोटी सी भी चोट लग जाती थी तो हमसे ज्यादा दर्द माँ को होता था. वो बहते हुए खून को रोकने के लिए अपने पल्लू को पट्टी बना देती थी.

दोस्तों माँ की गुणगाथा लिखने के लिए लाखों शब्द कम पड़ जाते है माँ की गोद के लिए तो भगवान भी लालायती रहते है . माँ तो ममता की मूरत है, माँ से बढकर इस दुनिया में कोई नहीं है,

दोस्तों इस मदर्स डे पर मैं अपनी माँ के लिए इतना कहना चाहूँगा की -

  माँ  मैं तो मिट्टी का ढेला  था  तू ने ही मुझे मूरत बनाया....

देख ले जिन्दगी तेरा यह वार भी खाली गया ....
माँ ने हाथ फेरा , मेरा हर दर्द मिट गया ....

माँ को सादर प्रणाम
धन्यवाद

माँ पर शायरी 
माँ पर कविता 
माँ का खत बेटे के नाम

दोस्तों आपको हमारा यह लेख " माँ पर भाषण ( speech on mother's day in hindi)" कैसा लगा? आप अपने विचार कमेंट्स बॉक्स में जरुर रखे और यदि आपके पास भी माँ पर  अपनी लिखी पंक्तियाँ , कविता या कोई लेख हो तो हमारे साथ जरुर शेयर करे......