Showing posts with label रहस्य. Show all posts
Showing posts with label रहस्य. Show all posts

मै और मैना का रहस्य Best inspirational story in hindi



Best inspirational story in hindi



Hindi Motivational Story

 
एक किसान के घर पर बकरी भी थी और मैना भी थी ।  दोनों ही बोलती रहती थी । किसान की old mother बकरी की ‘मै – मै ‘ आवाज सुनकर बहुत नाराज होती थी । उसे गुस्सा आता तो वह डंडा लेकर उस पर वार कर देती थी। कभी उसके कानो में मैना की मधुर आवाज गूंज उठती –“मैना, मैना, मैना....” वर्षो तक यह क्रम चलता रहा । एक दिन कबीरदास उस किसान के घर आये । 

किसान की बूढी माताजी ने कहा –“ कबीरदासजी ! आप तो अनुभवी संत हो महाराज ! मे परेशान हूँ की बकरी और मैना दोनों बोलते है पर जब बकरी की आवाज गूंजती है तब मुझे जरा भी नहीं सुहाती है।”

“ माताजी ! आपको बकरी की आवाज अच्छी नहीं लगती पर मैना की आवाज तो अच्छी लगती होगी ?” कबीरदासजी ने पूछा ।

“ हाँ महाराज ! मैना की मीठी मीठी आवाज से मै ही क्या हर सुनने वाला मस्त हो उठता है ।” वृद्धा बोली ।

“तो बताओ  मैया! मैना का गाना आपको इत्नस मीठा क्यों लगता है। ।"

“मै नही जानती बाबा पर यह बात ठीक है कि दूध देने वाली गाय की लात तो सही जाती है पर दूध देने वाली बकरी की बेसुरी आवाज नहीं सुनी जाती । आप ही बताइये बाबा कि ऐसा क्यों होता है । 

"वृद्धा ने अपनी बात तसल्ली से कही 
    तब कबीरदासजी ने समझाया –“ अम्मा जी दोनों ही अपने मन की बात कहती है । कहने के पीछे जो भाव है बस उसका ही फर्क है ।"  

 “कबीर महाराज! मै समझी नहीं यह फर्क क्यों है? आप जरा मुझे अच्छी तरह समझा दो ताकि मै बकरी से नाराज न रहूँ ।” वृद्ध ने आग्रह किया ।

कबीरदासजी ने तब समझाते हुए कहा –“ मेरी मैया ! मैना मीठे सुर में जब मै ना , मै न, मै ना कहती है तब मै नहीं , मै नहीं, इस बात को कहकर अपने मन के छोटेपन और संकुचित दृष्टिकोण से अनायास ही मुक्त हो जाती है । इसलिए उसके बोल सभी को अच्छे लगते है । इधर बकरी बोलती है तो ‘मै-मै-मै ‘ की आवाज गूंजती रहती है। इसलिए उसका बोलना अच्छा नहीं लगता । उसमे उसका अहं जो बोलता है ।"

          “ हाँ बाबा! मै अब समझ गई, अपने आपको संकुचित दृष्टिकोण से मुक्त रखना चाहिए ।"
   इस व्यावहारिक सत्य का वृद्धा को बोध करवाकर कबीरदासजी चल दिए अपनी रहा |

इस प्रसंग से हमें सीख मिलती है की हमें हमारे बोल मीठे रखने चाहिए और अहं भाव से ग्रसित बोल नहीं बोलने चाहिए , क्योकि लोगो को अच्छे वचन प्रिय होते है इसलिय तो कोयल और कौए का रंग एक होने के बावजूद लोग मीठे बोल बोलने वाली कोयल को पसंद करते है   

यह भी पढे
गंगाजी धरती पर कैसे आई 

गंगाजी धरती पर कैसे आई Best Hindi Story

       
रहस्यमयी कहानी
             
राजा सगर ने एक बार अश्वमेघ यज्ञ किया । अश्वमेघ यज्ञ के लिये जो घोडा छोड़ा था, उसे इन्द्र ने चुरा लिया ।  राजा सगर के पुत्र उस घोड़े को तलाश करने निकले । घोड़े को तलाश करते हुए सगर पुत्र कपिल मुनि के आश्रम के पास पहुंचे । सगरपुत्रो को कपिल मुनि के आश्रम के पास घोडा दिखाई दिया । उन्होंने कपिल मुनि को ही  चोर समझकर इसके लिये तिरिस्कृत किया ।  कपिल मुनि तपस्वी और पराक्रमी थे । मुनि का तिरिस्कार करने के कारण सगर पुत्र वही स्वत: जलकर भस्म हो गये ।
राजा सगर की दूसरी पत्नी से असमंजस नामक पुत्र हुआ । असमंजस के अंशुमान नाम का पुत्र पैदा हुआ । अंशुमन अपने दादा की सेवा करता था । अंशुमन अपने चाचाओ की खोज में निकला और खोज करता हुआ जब वह जा रहा था, तो उसे कपिल मुनि मिले ।  अंशुमान ने ऋषि को प्रणाम किया और उनकी स्तुति की । भगवान कपिल ने तब अंशुमान को बताया कि बेटा यह घोडा तुम्हारे पितामह का यज्ञ पशु है , इसे तुम ले जाओ । उन्होंने अंशुमान को उसके चाचाओं के भस्म होने की बात भी बताई | मुनि ने अंशुमान को उसके चाचाओं के उद्धार का उपाय भी बताया कि उनका उद्धार केवल गंगा जल से ही हो सकता है । अंशुमान वहा से अपने पितामह राजा सगर के घोड़े को लेकर आया । राजा सगर ने फिर अश्वमेघ यज्ञ पूरा किया ।

Read also 
प्रेरक प्रसंग आत्मविश्वास
कहानी  अपाहिज कौन  
जीवन के 5 शाश्वत सत्य 

अंशुमान ने अपने चाचाओं के उद्धार के लिये गंगाजी को लाने के लिये बहुत तपस्या की , पर सफल नहीं हुए । अंशुमान के दिलीप नामके पुत्र थे और दिलीप के पुत्र हुए भागीरथ । अंशुमान के पुत्र दिलीप ने भी गंगाजी को धरती पर लाने के लिए कठोर तपस्या की ।  परन्तु वे भी सफल नहीं हुए  । इसके बाद भागीरथ ने घोर तपस्या की । भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर गंगाजी ने उससे वर मांगने को कहा । भागीरथ ने कहा मातेश्वरी आप मृत्यु लोक में जीवो का कल्याण करने के लिये धरती पर आएँ ।

 गंगाजी ने कहा जब में धरती पर आऊ तो मेरा वेग धारण करने वाला भी कोई होना चाहिए ।  भागीरथ ने उत्तर दिया की भगवान शंकर आपका वेग धारण कर लेंगे । इसके बाद भागीरथ ने भगवान शंकर की तपस्या की और इसके लिये भगवान शंकर को प्रसन्न किया । भगवान शंकर ने गंगाजी को अपने सिर पर धारण किया । राजा भागीरथ आगे आगे चलते रहे और गंगाजी पीछे – पीछे । गंगासागर के संगम पर पहुंचकर गंगाजी ने राजा सगर के स्वत: जलकर भस्म हुए पुत्रों को अपने जल से पवित्र कर उनका उद्धार किया ।
         गंगाजी के बारें में कहा भी गया है-

   काया लाग्यो काट, सकलीगर सुधरै नहीं ।
   निर्मल होय शरीर , तो भेट्यां भागीरथी ।।

आपको हमारा यह गंगाजी पर लेख कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताय ।





फिर भी...आप वो करे 
प्रेरक प्रसंग आत्मविश्वास 
स्वतन्त्रता दिवस पर भाषण 



Keywords :- रहस्य , hindi story , ganga maa , haridvar , bhagirath , Best Hindi Story , story in hindi



25 facts about mother teresa in hindi | मदर टेरेसा का प्रेरणादायी जीवन [ English #Infographic]




 25 amazing facts about mother Teresa in Hindi




saint mother Teresa early life

                                         mother teresa birthday 27 अगस्त, 1910 ई. को युगोस्लाबिया में ‘स्कपजे’ नामक शहर में हुआ था| उनके पिताजी एक दुकानदार थे और उनके दो भाई और एक बहन थी| जब प्रथम विश्व युद्ध शुरू हुआ तब वे मात्र चार साल की थी|

राम नाम की शक्ति Ramayan Hindi Story

Best ramayan story in Hindi


दोस्तो आज हम एक ऐसी कहानी लेकर आए है जो की पौराणिक काल से जुडी है । श्री राम ने समुद्र पर सेतु बना दिया था यह बात जब रावण को पता चली तो उसने भी अपने नाम से पत्थर पानी मे तैरा दिए थे । पर कैसे ? वो इस कहानी मे जानेगे, आखिर क्यों तैरने लगे रावण के नाम के पत्थर? 
रावण ने पानी मे पत्थर कैसे तैरा दिए?

  प्रेरणादायी कहानियाँ पढने के लिए यहाँ क्लिक करे ।


                 Hindi Story



रामायण की एक घटना है जब श्री राम और रावण के मध्य युद्ध होना तय हो गया, तो रामजी की सेना ने समुन्द्र पर सेतु बनाने का work start कर दिया। अभी तक तो यही कहा जाता रहा था की रामजी की सेना रावण की सेना के आगे कई दिखाई नहीं देती है। 




लोगो को लगता था की रावण ने तो महादेव को प्रसन्न कर रखा है, और ब्रह्मा से भी वरदान ले रखे है तो इस महाबली को कौन पराजित करेगा? लेकिन जब अकेले हनुमानजी ने लंका को तहस नहस कर दिया तो पूरी लंका हिल गई। जब एक वानर में इतनी ताकत है तो बाकी के वानरो की ताकत का अनुमान लगाना सहज नहीं है। तब तो हालत यह हो गई थी कि वानर कहलाने वाले वे लोग अपने हाथ में मोटे मोटे पत्थर उठाकर उस पर ‘राम’ का नाम लिखकर समुन्द्र में फेकने लगे और उस सागर में भी ऐसी ताकत नहीं रही कि वह उन पत्थरों को डुबो सके।

Read Also
       मै और मैना का रहस्य Best Hindi Inspirational story


कहानी अपाहिज कौन?

 लंकावासियों ने जब यह देखा तो वे हिल गये वे सोचने लगे की इस वानर जाति का मुकाबला करना तो रावण जैसे महाबली के लिए भी मशक्क्त का काम हो जाएगा। रावण के पास जब यह बात पहुंची की लंकावासी परेशान हो गये है. राव के दरबार के मंत्री और सभासद कहने लगे की महाराज , पुरे देश में आपके प्रति अस्थिरता का भाव पनप रहा है , अविश्वास की लहर उठ रही है।

 अगर आपको जनता का विश्वास हासिल करना है तो आपको भी सागर के किनारे जाकर आपना नाम पत्थरों पर लिखकर उन्हें समुन्द्र में उतारना होगा। अगर आप पानी में पत्थर तिरा सके तो आप जनता का विश्वास जितने में सफल हो जाएंगे. रावण जनता था की उसके पास ढेरों प्रकार की शक्तियाँ है पर पत्थर को पानी में तैराने की कला और शक्ति उसके पास नहीं है। लेकिन अगर जनता में लंकाधिपति के प्रति विश्वास ही न रहेगा तो युद्ध में उसके साथ कौन लडेगा।

Read 
     गंगाजी धरती पर कैसे आई?

 सभासदों के दबाव में आकर रावण समुन्द्र के किनारे पहुच गया और उसने घोषणा भी कर दी की वह वह पत्थरों को पानी में तेरा देगा। राक्षसों द्वारा वहां बड़े बड़े पत्थर इकट्ठे कर दिये गये। सबके उपर रावण लिख दिया गया। क्या आप जानते है की वे पत्थर तैरते रहे या डूब गये ?  अगर डूब गये तो क्यों और तैरते रहे तो क्यों?

    अगर ‘राम’ नाम के पत्थर तैरते रहे तो जन लीजिए की ‘रावण’ नाम के पत्थर भी तैरते रहे। केवल सकारात्मक विचारो के कारण। रावण ने पत्थर उठाए, कुछ सोचा और पानी में पत्थर उतर दिये, सारे पत्थर तैरने लगे। लंका में रावण की जय जयकार हो गई कि दुनिया में केवल राम की ही ताकत नहीं है रावण की ताकत भी ताकत है।

रावण जब राजमहल पहुंचा तो मंदोदरी ने कहा,- “ मै यह तो जानती हूँ कि आपमें बहुत शक्ति और ताकत हसे लेकिन यह बात समझ में नहीं आई कि आपके नाम में ऐसी कौनसी करामात है कि पत्थर भी तैर गये? क्योंकि जब मैने सुना तो मै भी समुन्द्र के किनारे गई । मैने भी पत्थर पर ‘रावण’ लिखा था और जैसे ही पानी में छोड़ा तो वो डूब गया । आपने ‘रावण’ लिखाकर वो पत्थर कैसे तैर दिए ?

रावण ने कहा , प्रिय! अब तुमसे क्या छिपाना ? हर पत्थर पर रावण लिखा गया तब मै भी संदिग्ध था कि पत्थर डूबेगा या तैरेगा ? मैने पत्थर को हाथ में उठाया और मन ही मन उससे कहा,-“ हे पत्थर, तुम्हे राम की सौगंध है डूबना मत, तो ऐसा कहे हुए मैने पत्थर पानी में छोड़ दिया और पत्थर तैर गया। पत्थर पर भले ही ‘रावण’ शब्द लिखे हो , पर नीचे तो राम ही का नाम था। 

शिक्षा – यदि पता चल जाए की दुश्मन में भी खास रहस्य छुपा है तो आपकी सकारात्मकता इसमें है कि आप उस गुण को अपने जीवन में उतार लो, तुम्हारी ताकत ओर 10 गुनी बढ़ जायेगी। यदि आपकी सोच और विचार ठीक और बेहतर हे तो पूरी life बेहतर हो जाती है।

Keywords:- Best Hindi motivational story, Hindi story, Hindi Stories, secret story , secret of ramayan, secret, hindi ramayan, Ramayana in hindi , Ramayana.